*छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है – कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम* = दो दिनी बस्तर दौरे पर रहे ट्रायबल मंत्री नेताम, लोकसभा चुनाव में महेश कश्यप को जिताने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान = भाजपा कार्यकर्ता मिलकर बस्तर को कांग्रेस मुक्त बनायेंगे – लोकसभा प्रभारी महेश जैन = लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों के साथ जनता के बीच जायेंगे – श्रीनिवास राव मद्दी = प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई आशा व उमंग के साथ देश आगे बढ़ रहा है – रूपसिंह मंडावी

आर एस भटनागर

जगदलपुर।
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक दल जोर-शोर से जीत का लक्ष्य साधने में जुट चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी बस्तर लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता लगातार बस्तर क्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां वन-टू-वन बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में कृषि व ट्रायबल मंत्री रामविचार नेताम मंगलवार बुधवार को दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहे, जहां शक्ति केन्द्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक रामविचार नेताम ने ली। अपने संबोधन में मंत्री श्री नेताम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करते इस बार लोकसभा चुनाव में बस्तर से भाजपा के महेश कश्यप को जिताकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। छत्तीसगढ़ को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। आज उनकी गारंटी पर छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोगों के पीएम आवास का सपना पूरा होने जा रहा है। किसानों को धान खरीदी प्रति क्विटंल 3100 रूपये, दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि महेश कश्यप संसद में बस्तर की आवाज बनेंगे। प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने कार्यकर्ता एक-एक मतदाता व लाभार्थियों से संपर्क करें।

भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन ने कार्यकर्ताओं से बस्तर को कांग्रेस मुक्त बनाने का आह्वान करते हुये कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की अनेक जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचा है। देश को समृद्ध बनाने व विकास के लिये केन्द्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार का निर्वाचित होना आवश्यक है। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता राष्ट्र का गौरव बढ़ाने के लिये परिश्रम करते हैं। प्रदेश में तीन महीने के कार्य अवधि में ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता से किये वादों को पूरा कर मोदी की गारंटी को साकार किया है।

लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले पांच वर्ष कांग्रेसी कुशासन के दंश को भोगा था जब प्रदेश में विकास ठप्प और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की सत्ता से उखाड़ फेंकने के के बाद जनता स्वयं सकारात्मक परिवर्तन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले तीन महीने में महसूस कर रही है। उन्होेंने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष जहां अर्नगल प्रलाप और गुमराहवादी राजनीति में व्यस्त है, वहीं भाजपा सकारात्मक और धनात्मक राजनीति को लेकर जनआशीर्वाद मांग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई आशा व उमंग के साथ आगे बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों के साथ जनता के बीच जाएं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि बस्तर लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने संगठन का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है और प्राणप्रण से कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई आशा व उमंग के साथ देश आगे बढ़ रहा है, आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा चुनाव में 400 की संख्या पार कर एक बार फिर से हम भाजपा की मोदी सरकार बनायेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय,गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, अश्विन सरडे, राजेन्द्र बाजपेयी,सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, मनोहर तिवारी,आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, आशुतोष पाल, राकेश तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, बबलू दुबे, राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक, निर्मल पाणिग्रही, विक्रम सिंह यादव, खेम सिंह देवांगन,प्रकाश झा, रौशन झा, सुरेश कश्यप, सतीश बाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।