*मोदी की गारंटी हो रही पूरी, महतारी वन्दन योजना की दूसरीं किश्त भी महिलाओं के खाते में पहुँची – महेश कश्यप* = प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान देने का काम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया – विनायक गोयल = ग्राम भेजा में कांग्रेस व छत्तीसगढ़ जनता जे के 45 कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

आर एस भटनागर

जगदलपुर ।
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों की जनता के बीच जाने व प्रचार प्रसार करने की सरगर्मी बढ़ गयी है। बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप बुधवार को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में प्रचार एवं जनसंपर्क साधने पहुंचे। उन्होंने सतसपुर, करेकोट, भेजा, बिंता, मुतनपाल समेत दर्जनभर गावों में पहुँचकर ग्रामीणों को सम्बोधित किया है और खेतिहर किसानों एवं महिला समूहों से भी संवाद कर समर्थन मांगा। क्षेत्र के भाजपा विधायक विनायक गोयल उनके साथ रहे।चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व छत्तीसगढ़ जनता जे के 45 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

विधायक श्री गोयल ने संबोधन में कहा कहा कि 3 माह के भीतर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत जो घोषणायें की थी वह पूरी हो रही हैं। महतारी वन्दन योजना की दूसरी किश्त भी छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस माह महिलाओं के खाते में भेज दिया है। यह मोदी सरकार की गारंटी है। प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने भाजपा सरकार के बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की अविलंब स्वीकृति दी । सतसपुर में भाजपा सरकार बनते ही दर्जनों परिवारों के लिये प्रधानमंत्री आवास राशि स्वीकृत हुई।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। मुझ जैसे सामान्य सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने प्रत्याशी बनाकर आप सभी के बीच में भेजा है। मोदी के गांरटी के तहत इस माह भी महतारी वन्दन योजना के तहत दूसरी क़िस्त महिलाओ के खाते में जमा हो गई है। इस प्रकार देश के प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जनता की चिंता करते है और उनसे किये गए वादों को पूरा करते हैं। श्री कश्यप ने कहा कि सभी के सर के ऊपर पक्की छत हो, इसकी चिंता भी हमारी सरकार करती है। विष्णुदेव सरकार 18 लाख गरीब को पक्के मकान देने का काम कर रही है। 60 वर्षों से देश में राज करने वाली कांग्रेस ने गरीबों की सिर्फ छला है। बस्तर को जानबूझकर कांग्रेसियों ने विकास से वंचित रखा। इस क्षेत्र में भी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा पहुँचाने का काम भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया है।

इस दौरान रैतु राम बघेल, नरसिंह ठाकुर,आनंद मोहन मिश्रा, चंद्रभान कश्यप,लच्छिन यादव ,लक्ष्मी निवास पांडेय,,देवी प्रसाद बेंजाम,बाबुल नाग,अविनाश श्रीवास्तव, जयराम दास,लक्ष्मण झा,मनोज पटेल, आनंद झा,अभिषेक तिवारी,दामू,शंभू नाथ बघेल,मनीराम कश्यप, मंगतू कश्यप ,बसंत कश्यप, पदम् नाग पांडेय, तरुण पाणिग्राही, चन्द्रशेखर ठाकुर,भरत कश्यप सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।