मनीराम सिन्हा
नरहरपुर. गर्मी के शुरुआती दिनों में ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। नरहरपुर शहर एवं आसपास के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या एवं बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है। मोटर पम्प नहीं चलने से लोग एवं किसान पानी की समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। किसान वर्ग गर्मी के फसल को लेकर उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है। घरों में रखे एसी कूलर सोपिश बनकर रह गया है। पंखे अच्छे से चल नहीं पा रहे हैं। दुकानदार गर्मी को देखते हुए कूलर पंखे की जमकर खरीददारी कर रहे हैं आलम है कि कूलर लेने के लिए लोगों को सोचना पड़ रहा हैं। दुकानदार के पास रखा हुआ कूलर शोपिश बन गया है। शहर से लेकर गांव तक इस समस्या से निजात पाने लोग गुहार लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं होने के कारण शासन प्रशासन के खिलाफ खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के चलते ग्रामीणों का सामाजिक समारोह और शादी के लिए जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के चलते सामाजिक समारोह शादी के लिए जेनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था करके निपटाने पड रहे हैं। कम वोल्टेज की समस्या के हल की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। प्राचार्य डॉ लक्ष्मण शुक्ला ने बताया कि वह पिछले काफी समय से कम वोल्टेज की समस्या के हल की मांग करते आ रहे हैं। मगर सिवाय आश्वासनों के कुछ भी हासिल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों से ग्रामीणों के लिए यह समस्या विकाल रूप धारण कर चुकी हैं। बहरहाल गांव के ग्रामीण पिछले काफी समय से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के चलते ग्रामीणों का सामाजिक समारोह के लिए जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
*सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की जरूरत..*
लगातार बढ़ते बिजली के खपत को कम करने के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की भी आवश्यकता है। जिससे कि बिजली पर लोड कम होगा। अब बिजली की काफी खपत और इस समस्या से निजात पाने के लिए आम जन और किसान को शासन प्रशासन से नये उपायों और नये स्टेशन के निर्माण की माँग करनी होगी. तभी आने वाले सालों में ऐसी समस्याओं से कुछ आने वाले सानो कम मिलादेनी ही सोर उपज को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने की आवश्यकता है लेकिन इस वर्ष किसानों को स्वय कम मोटर पम्प अनुसार ही मोटर पम्प का और जरूरत बन्नु उपयोग कर फसल बचानी होगी। कनिष्ठ यंत्री राकेश बारीक ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या से निजात पाने के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
