कांग्रेस का झूठा आचरण व चरित्र जान गयी है जनता – विनायक गोयल* = लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय निश्चित, हार के भय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज = नरेंद्र मोदी की गारंटी पर देश सहित बस्तर की जनता को है पूर्ण विश्वास – विनायक गोयल = मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 100 दिन में जनता से किये वायदों को पूरा किया, भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है

आर एस भटनागर

जगदलपुर।
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनायक गोयल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि देश की जनता स्पष्ट तौर पर जानती है कि झूठ बोलने काम कौन करता है। बीते पांच साल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से झूठे वादे करके छल किया, धोखा दिया। नतीजतन प्रदेश की जनता जनार्दन ने झूठी कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेका। अब मौजूदा लोकसभा चुनाव में अपनी निश्चित हार के डर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा जो कहती है वह करती है, नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरी देश की जनता के साथ-साथ बस्तर की जनता को भी पूरा विश्वास है। कांग्रेस का झूठा आचरण व चरित्र अब जनता जान चुकी है।

भाजपा विधायक विनायक गोयल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 100 दिन में जनता से किये वादों को पूरा करने का काम किया है। मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी में जो हमारी पार्टी का जो वादा था छत्तीसगढ़ की जनता से,उसे पूरा किया है। 13 दिसंबर को भाजपा सरकार ने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही पहली कैबिनेट बुलाकर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति अविलंब प्रदान की गयी। हमारे किसानों को उम्मीद नहीं थी कि 2 साल का बकाया बोनस मिल जाएगा। हमारी भाजपा सरकार आयी और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस को 12 लाख से ज्यादा किसानों का 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपये देने का काम छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने किया। आज 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से बंपर धान की खरीदी हुई। 24.75 लाख से ज्यादा किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत भी दी गयी। महतारी वंदन योजना में 70 लाख से ज्यादा माता बहनों को 10 मार्च को प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में 655 करोड़ रूपया उनके खाते में ट्रांसफर किया गया। कांग्रेस के कुशासन में प्रदेश के बेटे-बेटियों के साथ पीएससी में धोखाधड़ी हुई। उसकी सीबीआई जाँच का वादा भी हमने पूरा किया है। तेंदूपत्ता, जिसको हरा सोना बोलते हैं, के संग्रहण कार्य से लाखों परिवार लाभान्वित होते हैं। हमारी सरकार ने प्रति मानक बोरा 5500 रुपए की दर से तेंदूपत्ता खरीदने का निर्णय लिया है। चरण पादुका योजना, आदिवासी बच्चों को स्कॉलरशिप की पुरानी व्यवस्था फिर से हमारी भाजपा सरकार आरंभ करने वाली है। जो भूमिहीन मजदूर हैं, किसान हैं, उनको 10 हजार रुपए साल में देने का काम हो रहा है। क्योंकि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’ केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की बदौलत छत्तीसगढ़ की जनता के पास पहुंच रही हैं। हमारा देश सर्वोच्च शिखर की ओर बढ़ रहा है।

विनायक गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव वोट बैंक के रूप में आदिवासियों का उपयोग किया, लेकिन आदिवासियों के विकास के लिये कुछ भी नहीं किया। पांच साल कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा। बस्तर और सरगुजा का विकास रोकने का काम किया। जहां तक बस्तर क्षेत्र के विकास की बात है, यह भारतीय जनता पार्टी की देन है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की देन है। पूरे बस्तर क्षेत्र का और छत्तीसगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है। पूरे बस्तर क्षेत्र ने विकास की गति पकड़ी थी, 15 वर्षों में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा था,पिछले 5 वर्षों में उसे रोकने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किया। जो भी केंद्र से गरीबों के लिए योजनाएं थी, सबको बंद करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। गरीबों का हक छीना। 5 साल में ग्रामीण क्षेत्र में एक भी गरीब का प्रधानमंत्री आवास नहीं बना। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। डबल इंजन की सरकार रहेगी तो तेजी से विकास होगा। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र की जनता भी संकल्पित है।
________________