*मैं हूं मोदी का परिवार,चरण दास महंत पहली लाठी मुझे मारें – केदार कश्यप* = कांग्रेस पर जमकर बरसे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप = कांग्रेस की अनर्गल बयानबाजी उनकी हार की हताशा का प्रतीक – केदार कश्यप = भाजपा का एक एक कार्यकर्ता व छत्तीसगढ़ के नागरिक मोदी का परिवार – केदार कश्यप

आर एस भटनागर

जगदलपुर ।
भाजपा कार्यालय में बुधवार को आहुत पत्रवार्ता में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री का सामना नहीं कर पा रहे हैं इसलिए लगातार अनर्गल बयानबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत आक्षेप लगा रहे हैं । केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ का नागरिक मोदी जी का परिवार है , इसलिए यदि चरणदास महंत दंड प्रहार करना चाहते हैं और उनमें हिम्मत है तो पहला प्रहार मुझ पर करें।

कैबिनेट मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जब भी कांग्रेस हारते नज़र आती हैं तो वह प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत प्रहार करने लगती हैं, यह कांग्रेस का स्थायी चरित्र है। श्री कश्पय ने राहुल गांधी ,मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं की अभद्र टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणियां कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को दर्शाती है।

मंत्री केदार कश्यप ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी जी की लोकप्रियता से घबराई हुई है इसलिए अनाप शनाप बयान बाजी कर रही है। चरणदास महंत ने जो बयान दिया है, वह माफी योग्य नहीं है ,उनके बयान को भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश के घर घर तक पहुंचाने का काम करेगा।

श्री कश्पय ने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि जब जब कांग्रेस ने मोदी जी को अपमानित करने का कार्य किया, तब तब मोदी जी को जनता का दोगुना प्यार मिला और अधिक शक्तिशाली होकर प्रधानमंत्री मोदी उभरे।
मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास जताया और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। थोथी व फर्जी बयानबाजी करने से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बाज आये।

पत्रवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, श्रीनिवास राव मद्दी,जी वेंकट,भरत मटियार,संतोष बाफना, संजय पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी,आलोक अवस्थी, नरेंद्र पाणिग्रही मौजूद रहे।
_______________