आर एस भटनागर
जगदलपुर।
बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है, भाजपा के स्टार प्रचारक प्रतिदिन बस्तर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।बुधवार को कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के साथ बस्तर विधानसभा क्षेत्र के करमरी,मोंगरापाल ,करपावंड,मूली,मंगनार,बनियागांव और नारावण्ड सहित अन्य क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क और प्रचार किया।
इस दौरान हुई सभाओं में मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है जिसका कोई भविष्य नहीं है इसलिए कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ कर अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं ।
मंत्री श्री नेताम ने कहा कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है,क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आम जनता और वंचित वर्ग के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं ,चाहे वह धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि की बात हो या महतारी वन्दन के तहत महिलाओं को 1000 रु उनके खाते में प्रदान करने की बात हो। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मोदी की गांरटी के तहत तेंदूपत्ता 5500 प्रति मानिक बोरा प्रदान की जा रही है। उन्होंने चरण पादुका योजना दुबारा शुरू करने की बात कहते हुए कहा कि बस्तर में सड़कों का जाल बिछाने का काम देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। बस्तर को उड़ान सेवा केंद्र की मोदी सरकार दी है। हमारे प्रत्याशी को जिताना है और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि इस बार हमें महेश कश्यप को जीताकर लोकसभा भेजना है । प्रधानमंत्री आवास ,शौचालय, आयुष्मान कार्ड,उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण प्रधानमंत्री मोदी की देन है। दिल्ली में बैठकर बस्तर की चिंता करने वाले ऐसे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के सामान्य परिवार का बेटा आप सभी के बीच सांसद प्रत्याशी के रूप में आया है, यह सब देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के कारण ही सम्भव हो पाया है। 100 दिन के भीतर कई वादे को पूरा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। बस्तर की सेवा और विकास का सपना पूरा करना है, जिसके लिये सभी का सहयोग चाहिये।
इस दौरान जिला प्रभारी जी वेंकट, राजाराम तोडे़म, आनंद मोहन मिश्रा, वेदप्रकाश पाण्डेय, वनवासी मौर्य, राजेन्द्र बाजपेयी, धनुर्जय कश्यप, अनिल लुंकड़, प्रवीर बेसरा, बबलू दुबे, मेघनाथ नाग, सोनसाय कश्यप, तुलाराम बघेल, दामोदर बघेल, लखमू राम आदि मौजूद रहे।
_______________
