*सामोद सफारी रिसोर्ट में गिरी विदेशी महिला पर्यटक*

जिला अस्पताल में भर्ती

दीपक्व विश्वकर्मा

बांधवगढ़ नेशनल पार्क घूमने आई विदेशी पर्यटक को रिसोर्स मैनेजमेंट ने गंभीर हालत में उसके हाल पर छोड़ दिया, दर्द से तड़पती महिला से रहा नहीं गया तो उसने 108 एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए सामोद सफारी होटल बुलाया जहां महिला और उसकी एक दोस्त 108 के माध्यम से उमरिया जिला अस्पताल पहुंची जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रैफर कर दिया गया। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों पहले USA से बांधवगढ़ सफारी के लिए केमिला पति थामश वार्नर उम्र 65 वर्ष अपनी दोस्त के साथ आई थी, जिसने सामोद सफारी स्थित रिसोट बुक कराया था और आज उसका चेक आउट भी होना था मगर उसके पहले वह जैसे ही बाथरूम में गई तो गिर गई जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आई, घटना की जानकारी सामोद सफारी मेनेजमेंट को दी गई, जिस पर उम्र दराज विदेशी पर्यटक की मदद करने की वजाये उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। घटना के घंटों बाद जब होटल संचालक से कोई मदद नहीं मिली तो विदेशी पर्यटक ने 108 एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए जिला अस्पताल आई, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जबलपुर रैफर कर दिया है। घटना को लेकर सिविल सर्जन डा. के सी सोनी ने बताया कि विदेशी पर्यटक महिला के सिर पर चोट थी जिसका इलाज कर जबलपुर रैफर किया गया है, वहीं इस मामले में सामोद सफारी होटल का मैनेजमेंट देख रहे संदीप शर्मा से बात की गई तो वह घटना को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया और कहा कि वह विदेश पर्यटक महिला हमारे होटल में नहीं थी, जबकि 108 एंबुलेंस ने महिला को लाया था।

Express MPCG