पुलिस की मुस्तैदी से होली में रही शांति,,,,,पुलिस अधीक्षक रात भर सड़को पर करते रहे गस्त

विनोद जैन

बालोद शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन की रात पुलिस अधीक्षक एसआर भगत सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नगर निरीक्षक सिपाहियों के साथ अलग अलग वाहन में गश्त करते एवं होलिका दहन समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण माहौल में होलिका दहन करने समझाइस देते रहे सड़को पर लगातार पुलिस की वाहन दौड़ते देख लोगो मे पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की वाहवाही भी होती रही शहर के सभी वार्डो में होली का त्योहार शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई आचार संहिता का पालन भी लोगो ने किया वहीं नगाड़ो की थाप पर लोग थिरकते नजर आए जगह जगह सभी चौक चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के चलते उत्पाती भी शांत नजर आए

Express MPCG