विनोद जैन
कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान और बैठकों का दौर प्रारम्भ हो गया है जहां एक ओर प्रत्याशी भोजराज नाग सभी मंडलो में जाकर एक एक बार कार्यकर्ताओ से मिलकर एवं वरिष्ठों से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं वही दूसरी तरफ कांग्रेस के अब तक प्रत्याशी तय नही हो पाने की वजह से कांग्रेस काफी पीछे नजर आ रही है इसी तारतम्य में आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने एलईडी स्क्रीन प्रचार वाहन को क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने एवं मोदी सरकार के सफलतम 10 वर्ष के कार्यकाल को जनता तक ले जाने प्रचार वाहन को रवाना किया है जो शहर एवं ग्रामीण तथा सुदूर अंचलों जाकर लोगो मे मोदी सरकार की उपलब्धि को दिखाएगी
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चुनाव सहसंयोजक यज्ञदत्त शर्मा पूर्व विधायक प्रीतम साहू जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव उपाध्याय नरेश यदू त्रिलोकी साहू शरद ठाकुर कृतिका साहू तोमन साहू ग्रामिण अध्यक्ष प्रेम साहू चित्रसेन साहू , विनोद कौशिक ,पालक ठाकुर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
