यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। भारतीय डाक विभाग द्वारा 22 मार्च को नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में संचालित शाखा डाकघर को उपडाकघर के रूप में औपचारिक शुभारंभ किया गया। उपडाकघर का शुभारंभ अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग आरपी वर्मा द्वारा फीता व केक काटकर की गई। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र के द्वीप प्रज्ज्वलित व फूलमाला अर्पित की गई। । इस मौके पर अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग श्री आरपी वर्मा ने कहा कि अब डाकघर से सम्बंधित किसी भी कार्य के लिए ग्रामीणों को नारायणपुर जाना नही पड़ेगा, अब पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, बचत खाता परिपक्वता लाभ, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, पब्लिक प्रोविडेंट फंड इत्यादि सेवाएं भी छोटे डोंगर में उपलब्ध होगी। इस पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। अब उपडाकघर के रूप में सृजित करने पर आसपास के लोगो को अनेक सुविधाएं मिल सकेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक अधीक्षक डीके जायसवाल, आरएस मिश्रा उपसंभागीय निरीक्षक डाक कोंडागांव 1, सुभाष भुआर्य उपसंभागीय निरीक्षक डाक कोंडागांव 2, सरपंच मांझी जी, ग्रमीण डाक सेवक व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
