स्वास्थ विभाग में नोकरी लगाने के नाम पर 220000 की ठगी की गई

रिपुदमन सिंह बैस

25.08.2023 को प्रार्थिया सुभद्रा पदमाकर पिता स्व. एम आर पदमाकर उम्र 38 वर्ष साकिन संतोषीपारा भानुप्रतापपुर थाना भानुप्रतापपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि गोपेश मानिकपुरी साकिन पोडी जिला कर्वधा (छ.ग.) द्वारा अपने को स्वास्थ्य विभाग में अच्छा संबंध होना व वैकेंसी निकला है, अपने पहचान के माध्यम से नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर दिनांक 01.06.2019 से दिनांक 30.04.2020 तक के मध्य प्रार्थियां से कुल रकम 220000 रूपये लेकर नौकरी लगाने की प्रभोलन देकर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थियां के रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 134/2023 धारा 420 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुयें आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देकर पतासाजी किया जाकर आरोपी- गोपेश कुमार मानिकपुरी पिता हंस राम मानिकपुरी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पोडी थाना बोडला जिला कबीरधाम (छ.ग.) को कर्वधा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Express MPCG