यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
बालक/बालिका वर्ग का राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब जिले के संगरूर में 22 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है,जिसमे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने बालक/बालिका दोनो वर्ग की टीम आज दिनांक 20/03/24 को रायपुर स्टेशन से दुर्ग उधमपुर सुपरफास्ट ट्रेन से पंजाब रवाना हुई।
इस प्रतियोगिता में जिला रायपुर बेसबॉल संघ से जूनियर बालक वर्ग में एकलव्य यादव,अर्पित,सोनचन्द एवं बालिका वर्ग में विनोति भोई,वंदना सोनवानी,दीपा महानंद,कोयल यादव कुल 07 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
जिला रायपुर बेसबॉल संघ के सचिव ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन कटघोरा में 10 मार्च को छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के तत्वावधान में कोरबा जिले में आयोजित किया गया था,जिसमे बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने रजत पदक प्राप्त किया था।
इन सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष,उपाध्यक्ष डॉ.कैरोलाइन सतुर,कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा,जिला रायपुर बेसबॉल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकुर,उपाध्यक्ष ममता रेड्डी, सचिव आशीष यादव,सहसचिव निकिता वैद्य, कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र बरमाल,संतोष निर्मलकर, विकास महानंद,छोटू महानन्द,परमेश्वर,चम्पेश्वर, साकेत,मनीष,अनिकेत समस्त खिलाड़ी एवं बेसबॉल के मार्गदर्शन श्री टी निंगराज रेड्डी सर ने शुभकामनाएं एवं बधाई दिये।
