*सीआरपीएफ की 85 वीं वर्षगांठ बड़े धूम धाम से मनाई गई*

*किष्टाराम,बीजापुर*

*यजुवेंद्र सिंह ठाकुर*

दिनांक 19 मार्च 24 को सीआरपीएफ 212 बटालियन के प्रांगण में सीआरपीएफ की 85 वीं वर्षगांठ बड़े धूम धाम से मनाई गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड में कमांडेंट महोदय द्वारा सलामी ली गई एवम इस दिवस की महत्वता को बताया गया। सीआरपीएफ की 85 वर्षगांठ के उपलक्ष में कैंप में सिविल अस्पताल भद्राचलम के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सीआरपीएफ के अधिकारी एवं अन्य सैनिकों द्वारा रक्तदान किया गया जिसमें लगभग 25 कार्मिकों ने भाग लिया। इसके उपरांत खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 212 बटालियन कमांडेंट श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, श्री दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ एस.डी.एन मल्लेश्वरम राव एवं अन्य सभी अधीनस्थ अधिकारी व जवान एकत्रित हुए।

Express MPCG