उमरिया पुलिस की कार्यवाही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उमरिया पुलिस द्वारा विगत 24 घंटे में 07 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

दीपक विश्वकर्मा

आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस
उमरिया/पाली के निर्देशन/मार्गदर्शन में उमरिया पुलिस द्वारा आदतन अपराधी, निगरानी / गुंडा बदमाशो की चैकिंग एवं फरार अपराधियों / वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया है इसी कड़ी में उमरिया पुलिस को विगत 24 घंटे में 07 फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । ज्ञात हो कि सभी वारंटी 06 से 08 पुराने प्रकरण में फरार थे जिनका माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था । कार्यवाही में थाना नौरोजाबाद को 02, मानपुर को 02 , पाली को 01, कोतवाली को 01 एवं चौकी अमरपुर को 01 स्थाई वांरटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।

Express MPCG