
भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने फरसगांव एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा और एसडीएम अशवन सिंह पुसाम के नेतृत्व में पुलिस व चुनाव उड़नदस्ता टीम के द्वारा से सन्दिग्ध वाहनों की जांच कर रहे हैं ताकि क्षेत्र में अवैध जुआ, शराब, गांजा तस्करी पर रोक लगाया जा सके और क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो सके । जिसके लिए नेशनल हाइवे 30 पर एमसीपी लगाकर सदिंग्ध वाहनो को सघन जांच की जा रही है , साथ ही यातायात नियमो का उलंघन करने वालो पर कड़ी कार्यवाही भी कर रहे हैं । इसके साथ ही
आम जनता से क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने में पुलिस का सहयोग करने एवं यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी कर रहे हैं।
