भरत भारद्वाज
फरसगांव- इन दिनों पूरे बस्तर में मेला मड़ई का सीजन चल रहा है । जहाँ पर बस्तर के देवी देवता झूमते गाते अपने-अपने क्षेत्र में शामिल हो रहे हैं । रविवार को केशकाल विधानसभा अंतर्गत फरसगांव के ग्राम आमगांव में भी देव मेला का आयोजन हुआ । इस मेला में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग भी अपने देवी देवताओं के साथ झुपते हुए नजर आए। साथ ही बड़ेडोंगर के माता दंतेश्वरी माई जी से आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क का शुरुआत भी किये।
बताया जा रहा है कि आमगांव देव मेला में कांकेर व कोंडागांव जिला के भी देवी देवता शामिल होते हैं । वही भोजराज नाग भी पुजारी बन कर इस मेला में शामिल हुए । मीडिया से चर्चा करते हुए भोजराज नाग ने बताया कि दंतेश्वरी माई के पहरेदार बाबा नरसिंहनाथ जी का एक देव जात्रा हुआ है जिसमें मैं पुजारी के रूप में शामिल हुआ और सभी देवी देवताओं से आशीर्वाद लिया हूं । जिसके बाद भोजराज नाग आमगांव, बड़ेडोंगर, आलोर, पतोडा, चिचाड़ी और मांझीआठगाँव में जनसंपर्क किया साथ ही मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ सरकार के वादों को बताये।
