दीपक विश्वकर्मा
बिलासपुर रेलवे डिवीजन के अन्तर्गत करकेली रेलवे स्टेशन के करींब रेल ट्रैक के बगल से जख्मी हालत में करींब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मिला है।इनके पैर में गम्भीर चोट के निशान है साथ ही शरीर भी क़ई जगह से चोटिल है।जिन हालातों में व्यक्ति मिला है,उससे साफ है कि घायल रेल हादसे का शिकार हुआ है।घटना की जानकारी पर रेल प्रबन्धन ने ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी कर घायल को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।सूत्रों की माने तो ये रेल हादसा करींब 4 बजे सुबह का बताया जा रहा है कि इस समय नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस करकेली से गुजरी है,इसी ट्रेन से व्यक्ति किन्ही कारणों से गिरा है,और हादसे का शिकार हुआ है।फिलहाल घायल को सुबह करीब 5.30 बजे जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ शासकीय चिकित्सकों की मदद से इलाज शुरू हो गया है।बोलचाल में अज्ञात व्यक्ति किसी दूसरे प्रदेश का जान पड़ता हैं
