अनजान व्यक्ति को पैसे गिनती कराना बुजुर्ग को पड़ा महंगा. शातिर युवक पैसे लेकर हुआ फरार.. मामला जिला सहकारी बैंक नरहरपुर का.

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर – पुलिस विभाग द्वारा लोगों को ठगी के शिकार से बचने के लिए जागरूक किया जाता है। समझाइस के बाद भी आमजन इसके शिकार हो जाते है। उसके बाद पुलिस के पास पहुँचकर मदद की गुहार लगाते है। अभी हाल में ही चारामा स्टेट बैंक एक युवक उठाईगिरी का शिकार हुआ था। ताजा मामला नरहरपुर जिला सहकारी बैंक नरहरपुर का हैं जहां एक ग्रामीण एक अनजान युवक को पैसे गिनने के बहाने पैसे लेकर फरार हो गया। नगर के सहकारी बैंक मे एक बुजुर्ग अनजान युवक के हाथो पैसा का उठाई गिरी का शिकार हो गया घटना विगत दिवस 13 मार्च की है नरहरपुर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम चरभाठा निवासी साठ वर्षीय सुखचंद मरकाम अपने खाते से पैसा निकालने नगर के जिला सहकारी बैंक पहुंचा जहाँ ऊंचास हजार का वेड्राल भरकर पैसा काउंटर मे दिया तथा पैसा मिलने पर नहीं गिन पाने के कारण काउंटर के पास खड़ा अनजान व्यक्ति को गिनने कहा, जिसके बाद उस अनजान युवक ने पैसा गिनकर बुजुर्ग को दे दिया, फिर बुजुर्ग ने बाहर आकर अपने बेटे को पुनः पैसा गिनने कहा तो उक्त ऊंचास हजार रूपये मे बीस हजार रूपये कम था आनन फानन मे बाप बेटा अनजान युवक जो पैसा गिनती किया था का तलाश करने लगे ज़ब तक अनजान युवक पैसा लेकर रफ्यूचकर हो गया था l वही नगर के पुलिस थाना मे इसकी रिपोर्ट कर दी गई है रिपोर्ट होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीवद्ध कर तलाश शुरू कर दी है l

Express MPCG