*बालोद जिले में अवैध धर्मांतरण एवं गौ तस्करी करने वालो पर कार्यवाही की मांग*

विनोद जैन

बालोद जिला में लगातार हो रहे अवैध धर्मांतरण के विरोध में हिन्दू संगठन से जुड़े लोग विरोध कर रहे हैं बालोद शहर सहित आसपास के आदिवासी बाहुल्य ग्रामो में लगातार भोलेभाले लोगो को प्रार्थना सभा आदि में बुलाकर एवं उन्हें लालच देकर हिन्दू धर्म को छोडने भावनात्मक ढंग से मजबूर किया जाता है इन सबका विरोध लगातार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि अनेक हिंदूवादी संगठन कर रहे हैं इसी तारतम्य में विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह जेल सहकारिता मंत्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की एवं क्षेत्र में हो रहे धर्म परिवर्तन एवं गौ तस्करी पर कानून लाने जैसे विषय पर बातचीत की माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बातों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही राज्य में कानून बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि अवैध ढंग से धर्मांतरण एवं गौ तस्करी में लिप्त लोगो पर कार्यवाही की जाएगी इस अवसर उमेश सेन महेंद्र सोनवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे

Express MPCG