शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरनपुर , विकासखंड नरहरपुर में कक्षा 5वी और 8वी के बच्चों को शाला परिवार और शाला समिति के द्वारा दी गई विदाई।

मनिराम सिन्हा

नरहरपुर. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरनपुर , विकासखंड नरहरपुर में कक्षा 5वी और 8वी के बच्चों को शाला परिवार और शाला समिति के द्वारा 12 मार्च दिन मंगलवार को विदाई दिया गया। समस्त ग्राम वासियों एवम शाला समिति के सदस्यों के द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक एवम हाई स्कूल के बच्चों को न्योता भोज भी दिया गया।
विदाई समारोह के मुख्य अतिथि सेवा निवृत शिक्षक श्री सखा राम शोरी, अध्यक्षता श्री मति लक्ष्मी मंडावी शाला समिति अध्यक्ष , माध्यमिक शाला बिरनपुर, विशेष अतिथि शिक्षाविद श्री धनेश नेताम जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मति सरस्वती नेताम, श्री मति चंदा नेताम, श्री मति चंद्रिका मरकाम पंच, अनुसुइया नेताम पंच, श्री बलदेव मरकाम, अध्यक्ष प्राथमिक शाला समिति, श्री एस आर साहू प्राचार्य हाई स्कूल, श्री वाय पी रणबाकला प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला, श्री के के कोड़ोपी प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला बिरनपुर के शिक्षक श्री डी एस कोर्राम , श्री चंद्रहास सिन्हा , श्री मति अनिता नेताम, सुश्री नलिनी पटेल, , हाई स्कूल के टीचर्स श्री मति हितेश्वरी शोरी, निशा साहू, प्राथमिक शाला के शिक्षक श्री गजानंद कुंजाम, श्री तोरण लाल साहू, प्रथम फाउंडेशन के श्री राकेश नेताम, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता श्री मति दुलेशिया साहू, आशा कुंजाम, श्री मति सुमित्रा पटेल, रामनंदन पटेल, कमल मरकाम, अमीर शोरी, संजय मंडावी, केशर नेताम, अनुपा नेताम, मधु मंडावी, ईश्वरी मंडावी, नीता निषाद, रेशमा नेताम, जया नेताम, गुमेश्वरी वट्टी, यामिनी मंडावी, सावित्री मंडावी, गुलेश्वरी मरकाम, गनेसिया मरकाम, बुधिया मंडावी, जमुना मरकाम, सहित ग्राम वासी ,शाला समिति के सदस्य एवम पालक गण उपस्थित थे।
विदाई समारोह में विदा पा रहे बच्चे अपने अनुभव , खट्टे मीठे पलों को याद कर भावुक हो रहे थे। कार्यक्रम के समस्त अतिथियों के द्वारा भी बच्चों के उज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए शुभ आशीर्वाद प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री चंद्रहास सिन्हा के द्वारा किया गया।

Express MPCG