भरत भारद्वज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 गुरुद्वारा के पास सोमवार 11 मार्च की शाम दो बाइक की आपस मे टक्कर हो गई । इस हादसे में कुल 5 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती किया गया है ।
जानकारी अनुसार ग्राम बालोंड कलिपारा निवासी देवलाल मरकाम अपनी पत्नी सनिता, बेटी दुर्गावती , रेखा और छोटा बेटा अंकुश के साथ बाइक में सवार होकर बेडमा से वापस घर आ रहा था, तभी नेशनल हाइवे 30 गुरुद्वारा के पास दूसरे बाइक में सवार ग्राम देवगांव निवासी बालसाय कुंजाम और बनियागांव निवासी रामलाल कोर्राम से टकरा गए। इस हादसे में देवलाल , सनिता, रेखा , बालसाय और रामलाल घायल हो गए , जिन्हें तत्काल 108 एम्बुलेश की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में लाया गया। बालसाय और देवलाल के सर में ग्गम्भीर चोट आई हैं। सभी का उपचार चल रहा है ।
मासूम बच्चा बचा बाल बाल-
इस हादसे में देवलाल की छोटा मासूम बेटा अंकुश बाल बाल बच गया। बेड़मा से बाइक में घर आने के दौरान सनिता अपने छोटे बेटे को गोद मे लेकर बैठी थी, जिसे ही दोनो बाइक की टक्कर हु तो सनिता बच्चे के साथ रोड किनारे जा गिरि, सनिता के सर में चोट आई लेकिन उसके मासूम बेटे अंकुश को एक खरोच तक नही । फिलहाल सभी का उपचार फरसगाँव अस्प्ताल में चल रहा है ।
