*छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की समीक्षा बैठक 14 मार्च 2024 को होगी*

भानुप्रतापपुर

रिपुदमन सिंह बैस

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला उत्तर बस्तर कांकेर के अध्यक्ष ठाकुर नरहरसिंह राठौर के अनुमोदन एवं कार्यवाहक अध्यक्ष दिलदार ठाकुर के निर्देशानुसार 17 दिसम्बर 2023 को आयोजित पेंशन दिवस सह सम्मान समारोह की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 14 मार्च 2024 को समय 12 बजे से पेंशन भवन भानुप्रतापपुर में रखी गई है। उक्त समीक्षा बैठक में तहसील अध्यक्ष, तहसील सचिव, तहसील कोषाध्यक्ष एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी सम्मिलित होंगे ,समीक्षा बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हेतु रखी गई है।

1, पेंशन दिवस सहयोग राशि आय-व्यय। शेष राशि की उपयोग संबंधी।

2, जिला एवं तहसील के आय-व्यय की अंकेक्षण पर चर्चा।

3, जिला एवं तहसील स्तर के चुनाव पर चर्चा। सदस्यता अभियान। चुनाव सूचना जारी करना। मतदाता सूची का प्रकाशन। पर्यवेक्षक नियुक्ति, तिथिवार कार्यक्रम।। अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषय पर चर्चाएं की जायेगी ।

Express MPCG