नेशनल हाईवे 30 लंजोडा के पास अज्ञात नकाबपोशों ने की देर रात यात्री बसों व ट्रकों में ताबड़तोड़ पथराव

भरत भारद्वाज

कोंडागांव- जिले से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 30 में बीती रात एक बड़ी घटना घटी है। बताया जा रहा है रविवार की देर रात लांजोड़ा के पास अज्ञात नकाबपोशों के द्वारा यात्री बसों एवं ट्रैकों पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया गया है। जिससे कई बसों व ट्रकों के सीसें टूट गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी उसे मामले की जांच उनके द्वारा की जा रही है। इस घटना से नेशनल हाईवे 30 में लगभग 1 घंटे तक जाम लग रहा। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस घटना को अंजाम अज्ञात नकाबपोशो के द्वारा दिया गया है। वहीं इस घटना से यात्री काफी सहमे हुए थे। वहीं अज्ञात नकाबपोशों की खोज पुलिस सघनता से कर रही है।

Express MPCG