यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सरस्वती कला मंच के तत्वाधान में सखी वूमेंस क्लब एवम अन्य जागरूक 26 महिलाओं का सम्मान श्रीराम देव मंदिर के हाल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर आभा श्रीवास्तव और अध्यक्षता कला बाई नाग विशिष्ट अतिथि श्रीमती शालिनी राजपूत,रीना लारिया,और राजेश शर्मा जी थे कार्यक्रम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवम पूजा अर्चना के बाद तीन बार महामृतुंजय का जाप कर सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति ने मंच श्रेया भारती को सौंपा डॉक्टर आभा श्रीवास्तव का बुके से स्वागत कला मंच की स्मृति कौशिक ने किया उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित कर महिलाओं के सम्मान करने पर सरस्वती कला मंच को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में निम्न मातृशक्तियो को सम्मानित किया गया
रीना लारिया,ज्योत्सना गुप्ता,पूजा सोनी,विजयलक्ष्मी कौशिक,कनक लता जोशी,
सरिता राठी,हर्षा कोठारी,अलका कोठारी,अनु गुप्ता,संध्या मंगला नी,अभी श्रीवास्तव,शालिनी राजपूत,भावना शर्मा, जया सेनापति,कलाबाई नाग, पुष्पा भारती, श्रेया भारती,क्षमा पचाबिये,मनीषा व्यास,संध्या राठी शिक्षा राठी और अंत में मुख्य अतिथि आभा श्रीवास्तव को भी सम्मानित कला मंच के अध्यक्ष एवम संरक्षक द्वारा किया गया इस अवसर पर सखी संगनी क्लब की ओर से श्रीमती हर्षा कोठारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए अंत में सभी का आभार कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति ने किया इस अवसर पर श्री शिव श्रीवास्तव,राजेश शर्मा विजय माहेश्वरी,अशोक राठी,केतन व्यास सुनील नाग पंकज कौशिक का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ
