*मेढ़की में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, सांसद एवं विधायक ने कहा विकास में कोई कमी नहीं होगी”*

विनोद जैन

बालोद। जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा के आश्रित ग्राम मेढ़की में खेल एवं युवाओं के लिए बड़ी सौगात के रूप में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने की।

अतिथियों के आगमन पर ग्रामीणों ने गांव बंद रखकर बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच श्रीमती मंजुलता साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

*सांसद भोजराज नाग ने बताईं केंद्र सरकार की योजनाएं*

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम के निर्माण से मेढ़की सहित आसपास के गांवों के युवाओं और खिलाड़ियों को खेल अभ्यास एवं अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

*विधायक संगीता सिन्हा बोलीं—मेढ़की में विकास पहले भी हुआ, आगे भी होगा*

विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि मेढ़की में पहले भी विकास कार्य हुए हैं और आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जरूरत और मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच श्रीमती मंजुलता साहू ने ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए मांगपत्रों में कुल 56 लाख रुपये के निर्माण कार्यों की मांग रखी गई।
सांसद भोजराज नाग एवं क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा से ग्राम ओरमा एवं मेढ़की मे विकास कार्य हेतु मांग पत्र भी सौपा गया

कार्यक्रम में जिला भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू भी इस आयोजन मे उपस्थित रहे