विनोद जैन 
बालोद – स्थानीय मधु चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर से लगातार चिंगारी फेंक रहा है। इसके साथ ही पटाखे फूटने जैसी तेज आवाज सुनाई देने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
लगातार बारिश के बीच ट्रांसफार्मर से इस तरह चिंगारी निकलना विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। समय रहते जांच और आवश्यक सुधार नहीं किया गया तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
जनहित को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग से निवेदन है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच कराई जाए तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।
