भानुप्रतापपुर ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा भाजयुमो *मंडल अध्यक्ष डीकेश साहू* के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन *मंडल महामंत्री प्रेम शर्मा ने किया।* इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डीगेश खापर्डे ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं किसान मोर्चा के *प्रदेश पदाधिकारी नरोत्तम चौहान* ने वाजपेयी जी के प्रेरणादायी जीवन परिचय एवं उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में *भाजपा मंडल महामंत्री राजू श्रीवास , गिरधारी नरेटी , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला पदाधिकारी गुरपाल रंधावा , पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष ललित गांधी अनीश मिश्रा, लखनलाल देवांगन, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु ठाकुर ,जिला पदाधिकारी कु. कनिष्का राजपूत , भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष छत्रपाल (लकी) यदु, गौरव श्रीवास्तव मंडल कोषाध्यक्ष रामेश्वर, राहुल साहू , सोशल मीडिया प्रभारी कनक राजपूत कार्यालय प्रभारी भक्तेश्वर सिन्हा , कन्हैया पटेल, गुलशन कौशिक सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
