भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 भैरव मंदिर के पास गुरुवार की रात लगभग 7:30 बजे रोड में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में ग्राम गट्टीपलना निवासी बाल सिंह नेताम पिता स्व धन्नू नेताम उम्र 45 वर्षीय घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती किया गया । बताया जा रहा है कि घायल बालसिंह नेताम कुलहाडगांव के मुर्गा बाजार से वापस अपने घर आ रहा था, जो रोड में खड़े ट्रक से टकरा गया। बालसिंह के सर में गम्भीर चोट आने के चलते उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर करने की तैयारी की जा रही है ।
