*मैंने तो थोड़ा सा मांगा था,,,,,मोदी जी ने बहुत बड़ा दे दिया,,,,,क्यो कही ये बात भोजराज नाग ने*

विनोद जैन

बालोद जिला मुख्यालय में कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भोजराज नाग का प्रथम नगर आगमन हुआ इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीले और उत्साहित ढंग से उनका जबरदस्त स्वागत किया अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार के नारों से शहर गूंजने लगा ढोल बाजे और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओ और आम नागरिकों ने भाजपा के सहज सरल प्रत्याशी का स्वागत किया बूढ़े बच्चे युवा भी स्वागत करने आतुर थे जिले के सभी मंडलो के कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे विश्रामगृह तिराहा एवं घड़ी में चौक में स्वागत करने के पश्चात प्रत्याशी भाजपाजनो के साथ नगर भ्रमण में निकले भोजराज नाग का सभी धर्म सम्प्रदाय समाज के लोगो ने स्वागत किया समाज प्रमुखों से मिलकर उन्होंने आशीर्वाद लिया तत्त्पश्चात जिला कार्यलय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ इस अवसर पर भोजराज नाग ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में मैंने भी अंतागढ़ से टिकिट मांगी थी पर नही मिला मोदी जी और भाजपा ने एक विधानसभा की टिकिट नही दी और अब 8 विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दे दिया है यह भाजपा ही है जो काम के मूल्यांकन पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देती है मैंने थोड़ा सा मांगा था पर इतना बड़ा उपहार मुझ जैसे आदिवासी देवधामी के पुजारी बैगा को दे दिया है अब लोकसभा की जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा जीतेगी और फिर से मोदी जी की सरकार भी बनेगी बालोद जिला और यहां के लोगो से मेरा पुराना नाता है सभी से उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि आप आज से ही मिशन 400 के पार हेतु जुट जाए स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से क्लस्टर सह प्रभारी यशवंत जैन जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार प्रीतम साहू लोकसभा सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू किशोरी साहू देवेन्द्र जायसवाल शाहिद खान कमलेश सोनी सुरेश निर्मलकर प्रेम साहू कौशल साहू चेमन देशमुख टीनेश्वर बघेल अभिषेक शुक्ला सहित जिले के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

Express MPCG