
भरत भारद्वाज
फरसगांव – महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दो पूर्वं फरसगांव नगर में शिवभक्त व नगरवाशियो के द्वारा अघोरी बाबा का रोड शो और झांकी का आयोजन आज 06 मार्च बुधवार किया गया । जिसे देखने नगर सहित आस पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुचे हुए थे । उत्तरप्रदेश के बनारस से आये हुए अघोरी बाबा व सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम का प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम की शुरुवात शाम को 06 बजे नगर के शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर किया गया। जो नगर में मुख्य मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण किया गया । नगर के बस स्टैंड और जनपद स्कूल मैदान में अघोरी बाबा व सदस्यों ने भगवान शिव और पार्वती के कला का प्रदर्शन किया। नगर में पहली बार अघोरी बाबा का कार्यक्रम था जिसे देखने नगर सहित आस पास गाँवो से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुचे हुए थे । अघोरी बाबा के शरीर पर भस्म रमाए और नरमुंड की माला पहने भगवान शिव के रूप मे दिखें। इस आयोजन को शिव भक्त और नागवासियो के सहयोग से सफल बनाया गया ।
