*बड़े धूमधाम से निकलेगी शिवजी की बारात* *महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड की बैठक की है*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

आज महाशिवरात्रि आयोजन के संबंध में शिव मंदिर समिति उपर-नीचे रोड में आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें शिवरात्रि को धूमधाम से मनाने की तैयारी के संबंध में चर्चा हुई । प्रात: 5:00 बजे से पवित्र रूद्राआष्टाध्यायी मंत्रों से रुद्राभिषेक होगी, सुबह 9:00 बजे हवन-पूजन एवं दोपहर 12:00 बजे भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर 1:00 बजे से विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा रामायण पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी। *संध्या 5:00 बजे पुराने बस स्टैंड से शिव मंदिर तक शिवजी की बारात झांकी, आतिशबाजी एवं बैंडबाजा के साथ निकाली जाएगी*। संध्या 7:00 बजे महाआरती होगी, रात्रि 12:00 बजे भगवान भोलेनाथ की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा । इस बैठक में समिति के निम्न सदस्य उपस्थित रहे नरेश परिहार, हिमांशु कोठारी, अविनाश नेगी, पं. धर्मेन्द्र मिश्रा, महेश ठाकुर, गोपाल पांडे, महेंद्र क्षत्री, वेदांशु कोठारी, श्रीमती विजयलक्ष्मी, कौशिक, निर्मला शर्मा, मोना साहू, सविता यादव, अनीता सोनी, मंजू गुप्ता, सफल यादव, छाया कौशिक, रजनी सोनी, ज्योत्सना गुप्ता उपस्थित रहे।

Express MPCG