महाशिवरात्रि पर श्रद्धाभक्ति के साथ निकलेगी महादेव की बारात* *सगरा मंदिर में होगा शिव विवाह*

उमरिया….

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया – समूचे जिले में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। महादेव के चरणों में बिल्व पत्र, फल फूल प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी। ज्ञात हो कि शहर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न निर्णय लिया गया। ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित चंद्रकांत दुबे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सामुदायिक भवन उमरिया से 3 बजे भगवान भोले नाथ की बारात श्रद्धाभक्ति के साथ निकाली जायेगी जो पुराना कलेक्टर बंगला, रण विजय चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन होते हुए सगरा मंदिर पहुचेगी जहाँ धूम धाम के साथ शिव – पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा। बताया गया कि कार्यक्रम में शिव, पार्वती एवं नंदी महाराज की झांकी के साथ श्री राम रथ की झांकी भी निकाली जाएगी।पंडित चंद्रकांत दुबे ने जिले के समस्त नगरवासियों एवम सभी शिव भक्तों से आग्रह किया है कि शिव पार्वती की बारात में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Express MPCG