*बायपास निर्माण को लेकर चक्का जाम करने सड़क पर उतरा युवा कांग्रेस*

भरत भारद्वाज

केशकाल – युवा कांग्रेस केशकाल द्वारा आज 05 मार्च मंगलवार को केशकाल में निर्माणधीन बाईपास जो कि पिछले 8 वर्षों से बंद पड़ा है उस निर्माण कार्य को पुनः चालू करवाने के लिए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिलकांत नाग के नेतृत्व में 15 दिन पहले स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी गई थी पर प्रशासन ने उस ओर कोई ध्यान नही दिया नहीं निर्माण शुरू करवाने में कोई पहल की गई जिस पर आज पुनः युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल कांत नाग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा एनएच-30 पर धरना प्रदर्शन करने के बाद चक्काजाम किया गया. चक्काजाम के दौरान युवा कांग्रेसियों ने वर्तमान सांसद व राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की चक्काजाम लगते ही दोनों और लंबे वाहनों की कतारे लग गई जिससे यात्रीगण परेशान भी हुए, कुछ ही देर में मौके पर एनएच के एसडीओ घनश्याम साहू, इंजिनियर राकेश नेताम व एसडीएम अंकित चौहान मौके पर पहुंचे एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें काफी समझाइश दी। आंदोलन को देखते हुए एसडीएम अंकित चौहान ने एक महीने के भीतर बाईपास निर्माण कार्य को पुनः चालू करवाने का आश्वासन दिया , जिस पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक महीने के अंदर कार्य चालू न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासन को दी है । कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसडीओपी भूपत सिंह थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे , वही कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोंडागांव ज़िला पंचायत अध्यक्ष देवचन्द मातलाम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सगीर अहमद कुरेशी , सरपंच जयलाल नाग,वरिष्ठ कांग्रेस रत्तीराम मरकाम, पुरोसुतम कुलदीप ,ओम प्रकाश मरकाम , संतु बड़ागांव,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीपाल कटारिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव यासीन मेमन, एनएसयूआई प्रदेश सचिव वसीम मेमन, पंचायती राज संगठन ज़िला अध्यक्ष खिलेश्वर शोरी,एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष दुष्यंत राणा, एनएसयूआइ विधानसभा अध्यक्ष निलेश नेगी, हमेश बघेल,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष बुदसन मरापी, एनएसयूआइ ब्लॉक अध्यक्ष तरूण मरकाम, सगाऊ मरापी रवि धुरू, नरेश सलाम,सीपन हालदार,कमेंद्र मरापी मौजूद सभी साथी मौजुद रहे।

Express MPCG