महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को फरसगांव नगर में होगा अघोरी बाबा का रोड शो , शिवभक्त जूट तैयारियों में


भरत भारद्वाज

फरसगांव – महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर इस वर्ष फरसगांव नगर में शिवभक्त व नगरवाशियो के द्वारा अघोरी बाबा का रोड शो कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 6 मार्च को रखा गया है। शिवभक्तों ने बताया कि आयोजन की तैयारी चल रही, बुधवार को शाम 04 बजे से रात 09 बजे तक अघोरी बाबा का रोड शो कर झांकी निकाली जाएगी। यह रोड शो नगर के शिवमंदिर से प्रारंभ कर नगर भ्रमण किया जाएगा। और 08 मार्च शुक्रवार को नगर के शिवमंदिर में सुबह आरती पूजन , रुद्राभिषेक कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा । नगर में पहली बार अघोरी बाबा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे अघोरी बाबा को भगवान शिव के रूप में भक्त व दर्शक देख पाएंगे। अघोरी बाबा के शरीर पर भस्म रमाए और नरमुंड की माला पहने भगवान शिव के रूप मे दिखेंगे । इस आयोजन को सफल बनाने और सहयोग के साथ रोड शो में शामिल होने नगर के साथ आस- पास गाँव के ग्रामीणों से अपील भी किया गया है।

Express MPCG