नव विवाहित युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या,दो दिन पूर्व हुई थी शादी, फरसगांव पुलिस जुटी जांच में

भरत भारद्वाज

फरसगांव- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकई निवासी युवक तरुण पांडे पिता बुधेवशर पांडे ने बीती रात खुद के खेत मे स्तिथ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । आज शुक्रवार की सुबह परिजनों के द्वारा फरसगांव थाने में आकर घटना की जानकारी दी गई है । बताया जा रहा है कि युवक की दो दिन पूर्व 27 फरवरी को सामाजिक रीति रिवाज से शादी हुई थी। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है । दूल्हा दुल्हन के हाथ की महेन्द्री उतरी नही है और यह घटना हो गया। इस घटना गाँव मे शोक की लहर है, जिस घर मे लोग खुशियों मना रहे थे उस घर मातम छा गया।

Express MPCG