*पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को अ.भा.वि.प.ने दी श्रद्धांजलि-*

बालोद ,

विनोद जैन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद ने 14 फरवरी के दिन को 5 वर्ष पूर्व हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की शहादत को याद किया और देश व बालोद जिले के सभी नवयुवक व नगर वासियों को संदेश दिया कि जिन वीर शहीद जवानों की वजह से आज हम यहां चैन से अपना जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें भी ना भूले और एक शाम शहीदों के नाम ब्लैक डे के रूप में करके उन्हें दीप व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि जरूर अर्पित करें।