श्रीरामचरित मानस सम्मेलन से समाज में समरसता का भाव जागृत होता है-आशाराम नेताम

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर/ नरहरपुर गांधी चौक में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरित अध्यात्म मानस सम्मेलन में समापन दिवस पर पहुंचे सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांकेर विधानसभा के विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि रामचरित मानस सम्मेलन कार्यक्रम से सामाजिक सद्भावना, समरसता भाव झलकता है,साथ अपनी संस्कृति के साथ साथ समाज, परिवार, व छोटे छोटे बच्चों के बीच संस्कार का भाव जागृत होता है,माताओं के माध्यम से बच्चो में नैतिक शिक्षा व परिवार में आदर सत्कार भाव सीख मिलती है,इसीलिए राज्य सरकार, केन्द्र सरकार मातृ उत्थान के लिए विभिन्न योजना के माध्यम उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयत्नशील है,रामचरितमानस सम्मलेन के आयोजन समिति बहुत बहुत धन्यवाद के पात्र हैं जो भक्तिभाव, सामाजिक सद्भाव व ऐकता का भाव जागृत करने हेतु यह आयोजन करते हैं”।
इसके पूर्व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष संजूगोपाल साहू एवं अन्य अतिथिगण ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मुकेश संचेती अध्यक्ष भाजपा मंडल नरहरपुर, गोपाल साहू मंडल अध्यक्ष भाजयुमो नरहरपुर,मनेसिंह कावड़े, धनेश कौशिक लक्ष्मी नारायण साहू, संतोष भास्कर, विजेंद्र शुक्ला ,निरंजन सिंन्हा ,योगेश सोनवंशी, सुशीला सिन्हा,श्रीमती आशा रावटे,उमा सिन्हा,उषा सिन्हा,रेवती सिन्हा,हेमंत साहू,पुष्कर सिन्हा,तरुण निषाद,गौकरण नाग ,डायमंड सिन्हा,कुशल जुर्री,श्यामलाल साहू पंचूराम साहू,रामभरोसा सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
दो दिवसीय श्रीरामचरित अध्यात्म मानस सम्मेलन में दो दिनो तक नगर में भक्तिमय वातावरण रहा।गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के चुनिंदा मानस मण्डली सम्मेलन में भाग लिए।कार्यक्रम के तहत अंतिम मानस मण्डली कनसिंघी जिला गरियाबंद मानस परिवार द्वारा होली फाग गीत की प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा झूम उठे।
श्रीरामचरित अध्यात्म मानस सम्मेलन गांधी चौक के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू,उपाध्यक्ष- श्रीमती शुशीला सिन्हा,श्रीमती विजय लक्ष्मी सिन्हा,सचिव- श्रीमती जय श्री नाग,राजेश्वर कटेन्द्र,सह सचिव- श्रीमती दीना पडोटी, कोषाध्यक्ष-राधाबाई विश्वकर्मा,
संरक्षक- डाॅ लक्ष्मण शुक्ला,टकेश्वर सिन्हा,जयराम मरकाम, धनेश कौशिक,कार्यक्रम के उद्घोषक श्रीमती त्रिवेणी साहू एवं आयोजक समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किए।