*जनता और पुलिस के बीच सौहाद्रपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करना ही हमारी प्राथमिकता,,,,,शिकायत पर होगी तुरन्त कार्यवाही*

विनोद जैन

बालोद जिला के नए पुलिस कप्तान एसआर भगत ने आज प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के तहत बालोद जिला के मीडिया कर्मियों से मिले छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी बाहुल्य जशपुर में जन्मे एसआर भगत के मन मे शुरू से पुलिस में सेवा देने की जिद थी पढ़ाई लिखाई के बाद उन्होंने पुलिस सेवा को अपना ध्येय मानकर आगे बढ़े और पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर अपना दायित्त्व निभा चुके हैं अब वह बालोद जिले के नए जिला पुलिस अधीक्षक बनकर आये हैं

*जनता के बीच सौहाद्रपूर्ण व्यवहार ही प्राथमिकता*

उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता है जनता के बीच सौहाद्रपूर्ण व्यवहार स्थापित करना और आमजन के मन से पुलिस का डर निकालना लेकिन अपराधियो के मन मे पुलिस का डर बना रहे और कोई भी अपराध करने से पहले उन्हें सोंचना पड़े
ग्रामीण अंचल की जनता को कानून के प्रति जागरूक करना तथा जागरूकता अभियान के लिए गांवों में शिविर आदि लगाए जाएंगे

*हर शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के पक्षधर है जिला पुलिस अधीक्षक*

बालोद जिला के नए पुलिस मुखिया एसआर भगत ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर किसी प्रकार की शिकायत लेकर आता है तो उसकी शिकायत की जांच कर त्वरित कार्यवाही करना ही हमारे प्राथमिकता का एक पहलू होगा ताकि शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हो किसी के साथ अन्याय ना हो यह भी ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता होगी

*नशे के अवैध व्यापार करने वालो पर अंकुश लगाने का प्रयास रहेगा*

पुलिस अधीक्षक भगत ने कहा कि बालोद जिले में नशे का अवैध व्यापार करने वालो को पकड़कर उन पर कानूनी कार्यवाही करना अत्यंत आवश्यक है ऐसे असमाजिक तत्त्व के लोग समाज के लिए अभिशाप है ऐसे लोगो पर कार्यवाही हेतु हम हमेशा तत्तपर रहेंगे