*डाकघर के कर्मचारी ने जिला अस्पताल पहुचकर खोला महतारी वन्दन हेतु खाता*

  • यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वन्दन योजना का कुछ दिन पहले ही आगाज हुआ है जिसमे महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज कोंडागांव डाकघर के कर्मचारी डिकेश मिर्झा ने जिला अस्पताल कोंडागांव पहुचकर एक बच्चे की माँ जो एक दिन पहले ही “महतारी” बनी है, का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोला जो कि महतारी वन्दन योजना की वास्तविक हितग्राही है। उपसंभागीय निरीक्षक श्री आरएस मिश्रा ने बताया इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकिग एक्सेस पाइंट के माध्यम से प्रत्येक डाकघर तक विस्तारित है तथा प्रदेश में 4414 से अधिक बैंकिग एक्सेस पाइंट है। ग्रामीण एवं रिमोट क्षेत्रों के लिए, जहाँ बैंकिग की सेवा की पहुंच नहीं है, वहाँ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के द्वारा तथा घर पहुंच सेवा निःशुल्क प्रदान की जाती है और इसमें शून्य कागजी कार्रवाई शामिल होती है। तथा इसमें हितग्राही के आधार द्वारा तत्काल ग्रामीण डाक सेवक बैंक खाते खोलने और आधार सीडिंग सहित ऑन-द-स्पॉट सेवाएं प्रदान करने के लिए सक्षम हैं।
महतारी वंदन योजना राज्य शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। चूंकि योजनांतर्गत हितग्राहियों की पंजीयन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है इसलिए ऐसे हितग्राही जिनका बैंक खाता आधार से मैप नहीं है अथवा किसी भी बैंक में खाता नही है तो पोस्ट ऑफिस से सम्पर्क कर खाता खुलवा सकते है।