*जगदलपुर शहर से सटे ओड़िशा के बोरीगुमा में ये भीषण हादसा 7 लोगो की मौत*

जैपुर,ओडिसा

ब्यूरो रिपोर्ट

*गणतंत्र दिवस के दिन बड़ा सड़क हादसा… एक्सीडेंट में गई 7 लोगों की जान….*

भीषण सड़क हादसे में 7 की गई जान
छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा पर बसे बोरीगुमा शहर में हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी…ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे…इतना ही नही स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी की उसने सामने से आ रही बाइक को भी रौंद दिया…दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा…वहीं 8 लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है…

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर शहर से सटे ओड़िशा के बोरीगुमा में ये भीषण हादसा हुआ है…दुर्घटना में शामिल स्कार्पियो जगदलपुर पासिंग नंबर की है… जानकारी के मुताबिक घटना में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं… वहीं घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की भी मौत हुई, जबकि छह लोग ऑटो में सवार थे। घटना के बाद मौके से स्कार्पियो का ड्राइवर फरार हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सी सी टीवी फुटेज लाइव

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 4 और लोगों की मौत हो गयी। कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी स्कार्पियो ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के वक्त ऑटो में 15 लोग सवार थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Express MPCG