बिलासपुर, रिपुदमन सिंह बैस
*टेनिस बॉल अन्तरशालेय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शानदार पांचवा दिन*
होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान बिलासपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शानदार पांचवा दिन था जो की मौसम के खराब होने की वजह से 20 ओवर के से घटाकर 8 ओवर के मैच कराए गए,

पहला मैच मोहंती स्कूल एवं होली क्रॉस मंगला के समक्ष खेला गया। मोहंती स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर पर 5 विकेट खोकर 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी होली क्रॉस स्कूल मंगला की टीम ने 8 ओवर में 8 विकेट होकर 39 रन ही बना पाई और मैच हार गई इस मैच में मोहंती स्कूल के साहिल ने शानदार 22 रन और 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया और अंततः मोहंती स्कूल ने यह मैच अपने नाम कर 45 रन से जीत हासिल की ज्यादा छक्का लगाने वाले मोहंती स्कूल के लोमेश के नाम रहा ।

दिन का दूसरा मैच एनसीईआरटी स्कूल एवम् भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के समक्ष खेला गया एनसीईआरटी स्कूल के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीईआरटी स्कूल की टीम ने 8 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 57 रन हीं बना पाई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक 5.1 ओवर में ही 58 रन का टारगेट हासिल करते हुए विजयी रही भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के अभिनव ने शानदार 4 विकेट और 8 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया । इस तरह आज के दिन के दोनों मैच के विजेता मोहंती स्कूल एवं भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया , समस्त विजेता टीम को हॉली क्रॉस विद्यालय हॉली क्रॉस विद्यालय परिवार ने जीत पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी ।
