
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । शहर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग द्वारा रविवार को सुबह पेंशनर समाज भवन एवं कार्यालय परिसर तथा समीप ही पुरानी कचहरी में स्थित राजमाता शिवनंदिनी देवी द्वारा 100 वर्ष पूर्व स्थापित पीपल महादेव मंदिर में जोरदार सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें पेंशनर समाज, भूतपूर्व सैनिक परिषद तथा “जन सहयोग” समाजसेवी संस्था के सदस्यों का योगदान अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में अत्यंत उत्साह पूर्वक संपन्न किया गया। पेंशनर समाज की ओर से अध्यक्ष ओमप्रकाश जी द्वारा अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा गया कि पेंशनर समाज भवन के आसपास बहुत अधिक अस्वच्छता का माहौल हो गया था, जिस पर किसी भी ज़िम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं था। इस कारण हमें विवश होकर सुप्रसिद्ध “जन सहयोग ” संस्था से सहायता लेनी पड़ी, जो उन्होंने प्रसन्नता पूर्वक दी और आज यह परिसर बहुत साफ़ सुथरा दिखाई दे रहा है। भूतपूर्व सैनिकों की ओर से वक्तव्य दिया गया कि “जनसहयोग ” द्वारा अच्छे समाज कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं और हम लोगों से जितना भी हो सकेगा, उतना श्रमदान करके उन्हें सहयोग देते रहेंगे ।”जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि आज पेंशनर समाज भवन के आसपास तथा बाबा पीपल महादेव मंदिर में साफ़ सफ़ाई कर हम सबको बहुत प्रसन्नता हो रही है। मंदिर में पूजा अर्चना करने आई हुई माता बहनों ने भी “जन सहयोग” संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और आशीर्वचन कहे। आज जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा संरक्षक नरेंद्र भाई दवे जी, बल्लू राम यादव, अनुराग उपाध्याय, धर्मेंद्र देव, डॉक्टर श्याम देव ,करण नेताम, राजेश चौहान, संत कुमार रजक, धीरज ठाकुर, दिनेश मोटवानी, पप्पू साहू ,भूपेंद्र यादव आदि उत्साही नौजवानों ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। भूतपूर्व सैनिक संस्था के अध्यक्ष कौशल सिंह, संगठन सचिव टी के जैन, संरक्षक बालकृष्ण तोमर, अरविंद यादव, प्यारेलाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी नुरेश गंगबेर, सदस्य संयोग साहू ,बिरजू कवाची पेंशनर समाज के सदस्यों में अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष वासुदेव मंडावी, सचिव बसंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष पीतांबर पारकर, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, बिखम साहु व्यास कुमार गणेश नागदौने, सुखदेव कोडोपी, राधेश्याम मिश्रा, हेमंत साहू, राधिका सुरोजिया तथा श्रीमती हेमलता परते के नाम उल्लेखनीय हैं। कांकेर शहर की आम जनता में भी “जन सहयोग “के आज के स्वच्छता अभियान की बहुत प्रशंसा की जा रही है।
