दीपक विश्वकर्मा
नरसिंहपुर।विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत गुरूवार को जिले की 6 जनपद पंचायतों की 11 पंचायतों में कार्यक्रम संपन्न हुये। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, किसानों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं आदि ने सहभागिता की।
इस दौरान गोटेगांव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बगासपुर में विधायक श्री महेन्द्र नागेश शामिल हुए। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया। उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में स्वागत, प्रधानमंत्री का रिकार्डेड संदेश, विकसित भारत संकल्प, वीडियो का प्रसारण, मेरी कहानी मेरी जुबानी, सतत कृषि गतिविधियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऑनस्पाट क्विज, पुरुस्कार वितरण आदि के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर शत-प्रतिशत पूर्ण योजनाओं का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रमों में आधार सीडिंग, आयुष्मान कार्ड, वन भूमियों के पट्टे, कृषकों को वैकल्पिक ऊर्जा, ड्रोन व नैनो उर्वरक, राजस्व के नामांतरण व बंटवारा प्रकरण, बैंकिंग व बीमा संबंधी सुविधाओं, पेंशन आदि से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रचार रथों का कलश यात्रा और पारंपरिक रूप से पूजा आदि कर स्वागत किया गया। साथ ही कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा 11 जनवरी को जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत करहैया (बचई) व बबरिया, जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत बगासपुर, जनपद पंचायत सांईखेड़ा की ग्राम पंचायत चामचौन व बगदरा, जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा व बासादेही, जनपद पंचायत चीचली की ग्राम पंचायत इमलिया कल्या. व माल्हनवाड़ा नार. और जनपद पंचायत चांवरपाठा की ग्राम पंचायत अंडिया व डुंगरिया पहुंची।
