*नरहरपुर के क्रिकेट टीम ने जीता ऐतिहासिक साढ़े पांच फीट की ट्राफी व पच्चीस हजार रूपए की राशि*

मनिराम सिन्हा

नरहरपुर. /मां भारती क्रिकेट क्लब टिकरापारा हल्बा विकासखंड चारामा जिला कांकेर के तत्वाधान में दिनांक 1 जनवरी 24 से 9 जनवरी 24 तक नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुआ।
इस स्पर्धा में 42 टीम भाग लिए थे।
क्रिकेट मैच का फाइनल नरहरपुर एवं बादल के बीच हुआ,जिसमें नरहरपुर की टीम ने बादल को 7 विकेट से हराकर चैम्पियन रहा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि शत्रुघ्न शोरी सरपंच ग्राम पंचायत रानीडोंगरी ,अध्यक्षता शांताराम शोरी अध्यक्ष मां भारती क्रिकेट क्लब टिकरापारा, विशेष अतिथि कांशीराम जैन पूर्व जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कांकेर, योगेश सिन्हा, ईश्वर टेकाम,दीपचंद मंडावी ,जीवन यादव ,चंद्र किरण देवांगन, प्रीतराम सिन्हा आदि ग्राम वासियो की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नरहरपुर टीम जिसे विजेता ट्राफी के साथ 25 हजार रूपए नगद द्वितीय बादल को उप विजेता ट्राफी के साथ 12 हजार रूपए ,तृतीय स्थान सिहारीनाला को शील्ड व 7 हजार रूपए प्रदान किया गया।
मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज व अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस प्रतियोगिता में सबसे आकर्षक का केंद्र बिंदु इनाम पर मिलने वाले ट्रॉफी पर रहा ।ट्रॉफी एवं शील्ड व अन्य विशेष इनाम को केरल राज्य से मंगवाया गया था।
नरहरपुर क्रिकेट टीम विजेता को साढ़े पांच फीट ऊंची आकर्षक ट्रॉफी प्रदान किया गया,ऊंचाई में तो लगभग किसी खिलाड़ी के बराबर है।
नरहरपुर के क्रिकेट खिलाड़ी शशिभूषण जुर्री ने कहा कि क्रिकेट स्पर्धा में अब तक के नरहरपुर को सबसे बड़ी ट्राफी मिली है,हर खिलाड़ी इस ट्राफी पाकर काफी खुश है।नरहरपुर क्रिकेट टीम आदित्य राजपुत टिकेसवार जायसवाल बाबूलाल पटेल शशि भूषण जुर्री
उमेश नेताम खगेश नागवानसी
शेखर शोरी विशाल राजपुत देवा भारती वैभव नेताम मोनू कौशल रूपेश यादव उत्तम नेताम यश यादव
नंदकुमार नितिन कोर्राम प्रीतम नेताम व सभी टीम के खिलाड़ियों व सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों व नवयुवक मण्डल को आयोजक समिति ने बधाई दिए।

Express MPCG