मनिराम सिन्हा
नरहरपुर. कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश भी दिया हमारी सरकार लोगों के स्वास्थ को लेकर चिंतित है हम हर संभव प्रयास करेंगे। सभी स्टॉफ को मरीजों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सभी समय पर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
