
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
चारामा – चारामा क्षेत्र के ग्राम गिरहोला में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का 8 जनवरी से आरम्भ हुई. कथा आरम्भ के प्रथम दिवस वेदी पूजन और भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा ग्राम की शीतला माता मंदिर से निकाली गई. इस कलश यात्रा में गांव के काफी लोग शामिल हुए. बाजे गाजे के साथ निकली यह कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल टिकरापारा पहुंची. गिरहोला ग्राम के सभी ग्रामवासियों द्वारा मिलकर कराए जा रहे इस शिव महापुराण की कथा 8 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक आयोजित है. शिव महापुराण की कथा का वाचन कथाव्यास पंडित दाऊलाल तिवारी निवासी ग्राम गिरहोला के द्वारा किया जा रहा है. आज 9 जनवरी को नारद मोह व सती चरित्र , 10 जनवरी को तारकासुर कथा, पार्वती जन्म कथा, 11 जनवरी को कामदेव कथा, शिव पार्वती विवाह, 12 जनवरी को कार्तिकेय गणेश कथा ,13 जनवरी को शिव अवतार कथा, 14 जनवरी को द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा तथा यज्ञ भंडारा,पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा. कलश यात्रा के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु भक्तगण शामिल रहे.
