*व्यापारी संघ ने नरहरपुर तहसील में परिवीक्षा अवधि में पदस्थ रहे सहायक कलेक्टर IAS श्री प्रखर चंद्राकर को श्रीफल साल भेंट कर दी विदाई..*

नरहरपुर, मनीराम सिन्हा

नरहरपुर तहसील में परिवीक्षा अवधि में पदस्थ सहायक कलेक्टर IAS श्री प्रखर चंद्राकर जी को कल व्यापारी संघ नरहरपुर के द्वारा शॉल श्रीफल मिठाई भेट कर विदाई दी गई। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष श्री मुकेश संचेती जी मंत्री श्री रामेश्वरम साहू जी मीडिया प्रभारी पुष्कर सिन्हा जी व अध्यक्ष विजयेन्द्र शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे साथ ही उनके आगामी कार्य के लिए शुभकामनाएं व नव वर्ष की बधाई भी दी ।

Express MPCG