दिवसीय डे नाइट प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में गढ़मावली पहुंचे विधायक आशाराम नेताम 

नरहरपुर , मनीराम सिन्हा

गढ़मावली कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे विधायक आशाराम नेताम

रहरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लिलवापहर में दो दिवसीय डे नाइट प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30/12/2023 से 31/12/2023 तक किया गया है।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विधानसभा क्षेत्र कांकेर आशा नेताम विधायक ,अध्यक्षता श्रीमती सत्यवती नेताम सरपंच ग्राम पंचायत किशनपुरी ,विशिष्ट अतिथि, कुशल नेताम अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद कांकेर ,कोमल नेवला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा मंडल नरहरपुर , रिखी राम जैन ,दिनेश नेवला,दिलेश्वर साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि आशाराम नेताम ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शामिल होने वाले टीम खिलाड़ी व आयोजक समिति को बधाई दिए।

पुरुष वर्ग कबड्डी में प्रथम ईनाम 5024/ द्वितीय 3024/ तृतीय 2024 /चतुर्थ 1024/ रू. इसी तरह बालक वर्ग में प्रथम इनाम 4024/ द्वितीय इनाम 3024/ तृतीय इनाम 2024/चतुर्थी इनाम 1024/ रूपये नगद रखा गया है।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल साहू, महामंत्री तरुण निषाद , उपाध्यक्ष डायमंड सिन्हा, जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सहसहयोंजक निरंजन सिन्हा आदि अतिथिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने सभी ग्राम वासी युवा वर्ग जोर शोर से लगे हैं

Express MPCG