नरहरपुर, मनीराम सिन्हा
25 दिसम्बर को नगर के अटल चौक में देश के भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस मनाया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों व जनप्रतिनिधिओ तथा नागरिकों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। इसके सभी ने पूर्व उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

वही सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी,सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलायी गयी l और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुधीर कलखो, सीएमओ रोशन सिंह ठाकुर, जनपद सीईओ पीके गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री हीरा मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती, नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारी सलाम, उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू,लक्ष्मी नारायण साहू, धनेश कौशिक, मोहन कुंजाम, आशाराम जूर्री, निरंजन सिन्हा, हेमंत साहू, नेकराम सिन्हा, दीपक यादव, तरुण निषाद, सच्चू राम साहू, उमा सिन्हा, नरेन्द्र पाठक, द्वारिका सोनी, सुशीला सिन्हा, पार्षद सुशीला ध्रुव, रंगीता उईके, गीता बेसरा व राजेश सिन्हा, बाला नागेश, डायमंड सिन्हा, दीपक यादव, राजेश नाग, श्याम लाल साहू, उतरा सिन्हा, राजू तिवारी, सहीत नगर के सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
