*नरहरपुर विकास खंड के ग्राम राजपुर में गायत्री परिवार ब्लाक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन*

*गायत्री परिवार ब्लाक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन*

रिपोर्ट- मनीराम सिन्हा

नरहरपुर. दिनाँक 18.12.2023 को नरहरपुर विकास खंड के ग्राम राजपुर के प्रज्ञा पीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शांतिकुंज प्रतिनिधि प्रांतीय टीम के टोली नायक श्रीमान भोलेश्वर सिन्हा(सेवानिवृत्त सेना के जवान एवं शिक्षक,प्रज्ञा पुराण कथा वाचक) के नेतृत्व में उनके सहयोगी श्रीमान झम्मन लाल जी,पुरषोत्तम सिंह गर्ग व जगमोहन साहू के द्वारा ब्लाक स्तरीय गोष्ठी सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवंदना, मातृवन्दना से प्रारंभ कर अतिथि स्वागत पश्चचात टोली नायक श्री सिन्हा जी द्वारा संगठन के स्वरूप की जानकारी दिया गया।ततपश्चात ब्लाक स्तरीय समन्वय समिति व ब्लाक युवा प्रकोष्ठ की स्वरूप की जानकारी दिया गया।साथ ही सप्तसूत्रीय आंदोलन व व्यक्तिव निर्माण पर पर्याप्त चर्चा किया गया। टोली विदाई एवं भोजन पश्चचात,तत्काल उपस्थित परिजनों को गोष्ठी आयोजित कर ब्लाक युवा समिति एवं ब्लाक समन्वय समिति का पुनर्गठन कर दोनों समितियों के लिए समन्वयक, सह समन्वयक, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष सहित समन्वय समिति में नौ सूत्रीय कार्यक्रम का रुचिअनुसार प्रभार देकर नियमित परम पूज्य गुरुदेव के सारे प्रकल्पों को सतत चलाने हेतु नव पदाधिकारियों को संकल्प कराया गया।

Express MPCG